बिहार:बेगूसराय में तलाशी अभियान के दौरान देशी बम फटने से पांच अधिकारी घायल

Ads

बिहार:बेगूसराय में तलाशी अभियान के दौरान देशी बम फटने से पांच अधिकारी घायल

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 10:25 PM IST

बेगूसराय, 11 अप्रैल (भाषा) बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार को एक देशी बम के फटने से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के तीन जवानों समेत पांच अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर में नवकोठी इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब एसटीएफ और जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम बैंक और आभूषण की दुकान में हुई लूट के मामलों में गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार के परिसर के बाहर तलाशी अभियान चला रही थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘विस्फोट में तीन एसटीएफ कर्मियों समेत पांच अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया और सभी की हालत खतरे से बाहर है।’’

पुलिस ने बताया कि कुमार कई बैंक और आभूषण की दुकानों में डकैती के मामलों में शामिल है और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

भाषा संतोष रंजन

रंजन