ग्वालियरः Gwalior Sex Racket: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक बार फिर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंपू थाना क्षेत्र के STL स्पा सेंटर छापा मारकर 4 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने युवकों और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा स्पा सेंटर को सील कर दिया है।
Gwalior Sex Racket: मिली जानकारी के अनुसार कंपू थाना क्षेत्र स्थित STL स्पा सेंटर में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां दबिश दी। पुलिस ने मौके में दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। तलाशी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ में प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि स्पा सेंटर में ढाई से तीन हजार रुपये लेकर देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने मौके से मिले युवकों और सेंटर की मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं स्पा सेंटर को सीज कर दिया गया है।