नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम कर रही है बिहार सरकार: विजय चौधरी

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम कर रही है बिहार सरकार: विजय चौधरी

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम कर रही है बिहार सरकार: विजय चौधरी
Modified Date: May 2, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: May 2, 2026 9:08 pm IST

पटना, दो मई (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम कर रही है।

पटना स्थित जनता दल (यू) के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष यह झूठा डर पैदा करने की कोशिश कर रहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तहत सांप्रदायिकता व्याप्त है।

उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री चौधरी ने बार-बार स्पष्ट किया है कि वर्तमान सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है और सांप्रदायिकता को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जाएगी।’

जद(यू) नेता ने दावा किया, ‘विपक्षी दलों द्वारा एक मनगढ़ंत धारणा बनाई गई है कि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती है। इसके विपरीत, राज्य में अपने शासन के दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कुछ भी किए बिना खुद को उनके रक्षक के रूप में पेश किया।’

चौधरी ने कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्पसंख्यकों की शिक्षा और वित्तीय उत्थान के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘यदि समाज के सभी वर्ग शिक्षित हैं, शांति से रहते हैं और वित्तीय मानकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कोई दूसरों पर हमला क्यों करेगा? और किसी विशेष समुदाय के लिए सुरक्षा का दावा करने की आवश्यकता कहां है? नीतीश कुमार के काम ने बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव पैदा किया और सम्राट चौधरी भविष्य में इसे बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

चौधरी ने विपक्ष पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

भाषा सुमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में