बिहार ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण में मिसाल कायम की है: नीतीश कुमार

बिहार ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण में मिसाल कायम की है: नीतीश कुमार

बिहार ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण में मिसाल कायम की है: नीतीश कुमार
Modified Date: September 19, 2025 / 10:37 pm IST
Published Date: September 19, 2025 10:37 pm IST

पटना, 19 सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण में एक मिसाल कायम की है।

बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित ‘महिला जागृति संवाद’ का उद्घाटन करते हुए कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी स्थिति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया है।

कुमार ने कार्यक्रम के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण में एक मिसाल कायम की है। आज बिहार की महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में जबरदस्त वृद्धि इसका जीता जागता उदाहरण है।’’

कुमार ने इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन किया और आयोग की नयी वेबसाइट की शुरुआत की।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कार्यक्रम में कहा कि स्थापना दिवस न केवल संस्था की यात्रा में एक मील का पत्थर है, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए राज्य की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘आयोग की स्थापना महिलाओं की आवाज उठाने, न्याय सुनिश्चित करने और जरूरत के समय उनके साथ खड़े होने के हमारे लोकतंत्र के संकल्प को दर्शाती है।’’

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में