Bihar IAS Transfer List | Photo Credit: AI
पटना: Bihar IAS Transfer List बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। तबादले के आदेश के तहत 2010 बैच के अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा 2011 बैच के शीर्षत कपिल अशोक को प्रबंध निदेशक, कॉमफेड पटना नियुक्त किया गया है और निलेश रामचंद्र देवरे नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Bihar IAS Transfer List इसके अलावा 2013 बैच के नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचारण कंपनी पटना प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नवदीप शुक्ला को विशेष सचिव, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है और पवन कुमार सिन्हा को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया। इतना ही नहीं 2014 बैच के सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि कुमार मंगलम को सचिव, राजस्व परिषद, बिहार, पटना नियुक्त किया गया है।
वहीं 2015 बैच के अधिकारी प्रशांत कुमार को सीएच बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दूसरी ओर 2017 बैच के विशाल राज को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बनाया गया है। 2019 बैच के स्पर्श गुप्ता को अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना नियुक्त किया गया है।
2020 बैच के अधिकारियों में श्रेष्ठ अनुपम को संयुक्त सचिव, वित्त विभाग; अभिषेक पलासिया को संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग; प्रदीप सिंह को संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग; और कुमार निशांत विवेक को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना बनाया गया है. इसके अलावा अनन्या सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) में पदस्थापित किया गया है, और उन्हें आयुक्त मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।