किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के नगर थाना अंतर्गत भेड़ियाडांगी पुल के समीप अपराधियों ने एक खाद्य विक्रेता से हथियार के बल पर सोमवार को सात लाख रूपये लूट लिए।
ये भी पढ़ें : दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस के 35 विधायक, MLA वृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल ने मीडिया से कही ये बात
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने कोचाधामन थाना अंतर्गत मस्तान चौक निवासी खाद्य विक्रेता राजेन्द्र राय के साथ घटी इस वारदात के बारे में बताया और कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि अपराधी तीन थे और वारदात को अंजाम देने के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में तीन तलाक केस में पहली गिरफ्तारी, राजधानी के एक वकील को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राय सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दुकान के कर्मी ह्रदय के साथ उक्त राशि एक बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी भेड़ियाडांगी पुल के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोका और पिस्तौल का भय दिखाकर उनके वाहन के हैंडल में लटका रुपए भरा थैला लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : प्रेमिका को धोखा देकर विदेश चला गया प्रेमी, थाने पहुंच प्रेमिका पूछ रही बेलारूस जाने का रास्ता