बिहार: मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट से जीते

बिहार: मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट से जीते

बिहार: मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट से जीते
Modified Date: November 14, 2025 / 10:29 pm IST
Published Date: November 14, 2025 10:29 pm IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब ने बिहार की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राजद उम्मीदवार ओसामा शाहाब ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, जदयू के विकास कुमार सिंह को 9,248 मतों के अंतर से हराया। शाहाब को 88,278 वोट मिले, जबकि सिंह को 79,030 वोट मिले।

राजग के शीर्ष नेताओं ने विधानसभा चुनाव में ओसामा को मैदान में उतारने के राजद के कदम की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला ‘‘जंगलराज की वापसी’’ की इच्छा का संकेत देता है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में