बिहार चुनाव:पहले चरण में सुबह नौ बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान
बिहार चुनाव:पहले चरण में सुबह नौ बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान
पटना, छह नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मतदान सहरसा जिले में 15.27 प्रतिशत जबकि सबसे कम पटना में 11.22 प्रतिशत रहा।
मधेपुरा में 13.74, दरभंगा में 12.48, मुजफ्फरपुर में 14.38, गोपालगंज में 13.97, सीवान में 13.35, सारण में 13.30, वैशाली में 14.30, समस्तीपुर में 12.86, बेगूसराय में 14.60, खगड़िया में 14.15, मुंगेर में 13.37, लखीसराय में 13.39, शेखपुरा में 12.97, नालंदा में 12.45, भोजपुर में 13.11 और बक्सर में 13.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
कुल मिलाकर 19 जिलों में औसत मतदान सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
भाषा कैलाश शोभना
शोभना

Facebook


