Bihar Road Accident: एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गंगा में स्नान के लिए जा रहे थे सभी, हो गया ये हादसा

Ads

Bihar Road Accident: एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गंगा में स्नान के लिए जा रहे थे सभी, हो गया ये हादसा

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 05:38 PM IST

Bihar Road Accident/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • घने कोहरे के कारण हादसा
  • चार लोगों की मौत
  • जा रहे थे पूर्णिमा स्नान के लिए

बक्सर: Bihar Road Accident बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदा गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुजीत कुमार (28), ओंकार पांडेय (32), मंजू देवी (40) और गिरजा देवी के रूप में हुई है।

Baskar Road Accident News पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग बक्सर के ही रहने वाले थे। नया भोजपुर आउटपोस्ट प्रभारी चंदन कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, “सभी लोग पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करने जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी।

दोनों भारी वाहनों के बीच फंसकर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।” उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कहां हुआ?

यह हादसा बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदा गांव के पास हुआ।

कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई।

मृतक कौन थे?

सुजीत कुमार, ओंकार पांडेय, मंजू देवी और गिरजा देवी इस हादसे में मारे गए।