पचास हजार रुपये के इनामी अपराधी को बिहार एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश से दबोचा
पचास हजार रुपये के इनामी अपराधी को बिहार एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश से दबोचा
पटना, छह जून (भाषा) बिहार पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश से 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बिहार एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में यह गिरफ्तारी की गई।
बयान के अनुसार, बिहार के भोजपुर जिले के बहोरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गौरा गांव के निवासी अंगद ठाकुर उर्फ संतोष ठाकुर को उत्तर प्रदेश के सहतवार पुलिस थाना क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि ठाकुर भोजपुर जिले के शीर्ष-10 वांछित अपराधियों में शामिल है और वह वर्ष 2021 में बहोरनपुर थाने में दर्ज एक मामले में फरार था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बहोरनपुर थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है और उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
भाषा
राखी वैभव
वैभव

Facebook


