OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: “अखिलेश जी, वादा कीजिए कि अब आपके गुंडे यूपी की बहनों को नहीं छेड़ेंगे”.. रक्षाबंधन पर मंत्री राजभर का पूर्व CM पर तीखा हमला..

रक्षाबंधन पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से यूपी की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वादा करने की मांग करते हुए सियासी हमला बोला।

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: “अखिलेश जी, वादा कीजिए कि अब आपके गुंडे यूपी की बहनों को नहीं छेड़ेंगे”.. रक्षाबंधन पर मंत्री राजभर का पूर्व CM पर तीखा हमला..

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 28, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: August 28, 2026 8:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
  • सपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। (OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav) उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि यूपी की बहनों पर अब आपके गुंडे गलत निगाह नहीं रखेंगे?

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

रक्षाबंधन पर अखिलेश यादव से किया सवाल

राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “अखिलेश जी, आज रक्षा बंधन है। आज यूपी की बहनों को बस एक वादा कर दीजिए कि आपके गुंडे यूपी की बहनों पर गंदी निगाह नहीं रखेंगे, उन्हें छेड़ेंगे नहीं और उनके साथ कुछ ग़लत नहीं करेंगे।” ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सपा प्रमुख से सवाल करते हुए लिखा, “क्या ये तोहफा आप यूपी की बहनों को दे सकते हैं?” बता दें कि इन दिनों ओपी राजभर लगातार सपा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोल रहे हैं।

सपा सरकार में अपराधियों को मिलता था राजनीतिक संरक्षण- राजभर

इससे पहले ओपी राजभर ने कहा था कि हम अखिलेश यादव से कई सवाल कर रहे हैं, जिसका जवाब वह नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन हम सवाल पूछते रहेंगे। ओपी राजभर लगातार सपा की कार्यशैली और सपा के कार्यकर्ताओं पर लगने वाले आरोपों को लेकर हमला बोलते दिख रहे हैं। (OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav) उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। राजभर का कहना है कि सपा का राजनीतिक कल्चर नहीं बदला है।

महिलाओं को लेकर किए वादे पर भी घेरा

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं को 40,000 रुपए दिए जाने के वादे पर कहा कि अखिलेश यादव 5 साल मुख्यमंत्री थे। 5 साल में उनको पिछड़े, दलित, महिला और नौजवान नहीं दिखाई दिए। आज चुनाव नजदीक है तो उन्हें महिलाएं याद आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव यह सब सिर्फ चुनाव को देखते हुए कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन अगर कोई पार्टी है तो वो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी है। महिलाओं के आरक्षण का विरोध किसने किया? ये अखिलेश जी के समझ में नहीं आता कि हम क्या कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि विरोधी दलों को विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन जब आधी आबादी के अधिकार की बात होती है तो विरोध करते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

महिला सुरक्षा को लेकर सियासी वार-पलटवार

ओपी राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच लगातार सियासी आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं। (OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav) राजभर ने अपनी पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव और सपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown