Ambikapur Jail Raksha Bandhan: कैदी भाइयों की कलाइयों में रक्षासूत्र बांधने जेल पहुंची बहनें.. भावुक हुआ माहौल तो रो पड़े बंदी भाई, देखें वीडियो
अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर बहनों ने कैदी भाइयों को राखी बांधी, भावुक माहौल में कई बंदी भाई रो पड़े।
Ambikapur Jail Raksha Bandhan || Image- Prokerala News File Image
- जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों को बांधी
- राखी राखी बांधते ही भावुक हुए बंदी भाई
- जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
अंबिकापुर: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबिकापुर सेंट्रल जेल में भाई-बहन के प्रेम का भावुक नजारा देखने को मिला। जेल की चारदीवारी के बीच भी रक्षाबंधन की खुशियां पहुंचीं। (Ambikapur Jail Raksha Bandhan) बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जेल पहुंचीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सुबह से ही सेंट्रल जेल के बाहर बहनों की भीड़ नजर आने लगी। किसी के हाथ में राखी थी तो कोई पूजा की थाली और मिठाई लेकर अपने भाई से मिलने पहुंची थी। बहनों के चेहरे पर भाई से मिलने की खुशी थी, वहीं उनके दिल में भाई के बेहतर भविष्य की कामना थी।
राखी बांधते ही नम हुईं आंखें
जेल के भीतर निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा जांच के बाद बहनों को प्रवेश दिया गया। जैसे ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, माहौल भावुक हो गया। लंबे समय बाद भाई से मिलने का मौका मिलने पर कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। (Ambikapur Jail Raksha Bandhan) वहीं भाइयों के चेहरों पर भी अपनी बहनों से मिलने की खुशी साफ दिखाई दी। कुछ देर की इस मुलाकात में भाई-बहन के बीच भावनाओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि जेल की दीवारें भी रिश्तों की गर्माहट को नहीं रोक सकीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा जांच के बाद बहनों को निर्धारित नियमों के तहत जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। बहनों का कहना था कि भले ही उनके भाई जेल में हैं, लेकिन रक्षाबंधन के दिन उनकी कलाई पर राखी बांधना उनके लिए सबसे खास पल है। हर बहन ने अपने भाई की सुख-शांति और बेहतर भविष्य की कामना की।
इन्हें भी पढ़ें:
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर
आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा
गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल
उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस
नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

Facebook


