Money For LPG Cylinder: सिलेंडर खरीदने के लिए 3 हजार रुपए देगी सरकार, प्रदेश भर के पंचायतों में मिलेंगे आवेदन, इस तारीख से खाते में आएंगे पैसे
सिलेंडर खरीदने के लिए 3 हजार रुपए देगी सरकार, प्रदेश भर के पंचायतों में मिलेंगे आवेदन, Govt Gives Money for LPG Cylinder Purchase
गोवाः Govt Gives Money for LPG Cylinder महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने LPG उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर खरीदने के लिए ₹3,000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। गोवा की भाजपा सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आवेदन पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Govt Gives Money for LPG Cylinder दरअसल, गोवा की भाजपा सरकार राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि राज्य के LPG उपभोक्ताओं को हर साल सिलेंडर खरीदने के लिए ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन फॉर्म 5 सितंबर से पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं 9 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹3,000 की राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार योजना का फायदा लेने के लिए गोवा निवासी पात्र व्यक्ति को आवेदन फॉर्म भरने के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदक को बैंक पासबुक, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र की प्रतियां देनी होंगी। दस्तावेज जमा होने और पात्रता पूरी होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में योजना की राशि मिलनी शुरू होगी। यानी सरकार LPG सिलेंडर सीधे मुफ्त में घर तक पहुंचाने के बजाय उसकी खरीद के लिए ₹3,000 की सीधी वित्तीय सहायता देगी।
तमिलनाडु सरकार ने भी किया है ऐलान (Govt Gives Money for LPG Cylinder)
हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का भी ऐलान किया और कहा कि इसकी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। बीते अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले विजय द्वारा ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ योजना का वादा किया गया था जिसके तहत तमिलनाडु के प्रत्येक पात्र परिवार को जीवन-यापन का खर्च कम करने के लिए हर साल छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की बात कही गई थी लेकिन शुरुआती चरण में सोमवार को तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई।
- Patna Road Accident News:डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार SUV, दंपती समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी
- Old Pension Scheme: OPS पर फिर गरमाया मुद्दा! इन कर्मचारियों के लिए उठ रही पुरानी पेंशन की मांग, जानें किसे मिल सकता है बड़ा फायदा?
- Yogi Government Rural Development: योगी सरकार की नई पहल, गांवों की सड़कें होंगी दुरुस्त, समय पर पूरी होंगी पेयजल योजनाएं
- Uttar Pradesh textile hub: टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत, CM योगी ने हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना का किया शुभारंभ, बोले- कारीगर सिर्फ सप्लायर नहीं
- Tecno Spark Go 3 Pro: सिर्फ 2,666 रुपए महीने की EMI और हाथ में आएगा 12GB रैम वाला फोन, फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे- इतना सस्ता कैसे?
- Sangeet Som On Akhilesh Yadav: ‘मुजफ्फरनगर में हिंदू कट रहे थे, अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना

Facebook


