मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के मलाही पकरी स्टेशन का उद्घाटन किया

Ads

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के मलाही पकरी स्टेशन का उद्घाटन किया

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 03:05 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

पटना, दो जुलाई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिकता गलियारे के तहत राज्य की राजधानी में मलाही पकरी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया, जिसमें वह उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करते, फीता काटते और मलाही पकरी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मेट्रो में यात्रा भी की।

इस मौके पर सम्राट के साथ उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल अक्टूबर में पटना मेट्रो रेल सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया था।

करीब 3.6 किलोमीटर लंबे इस प्राथमिकता गलियारे के पहले चरण में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो सेवा संचालित की जा रही है। मलाही पकरी चौक स्टेशन इस सेवा से जुड़ने वाला नया स्टेशन है।

भाषा

कैलाश पारुल

पारुल