‘सॉक स्ट्रीट’ ने एमएमए एथलीट संग्राम को बनाया ब्रांड दूत

Ads

‘सॉक स्ट्रीट’ ने एमएमए एथलीट संग्राम को बनाया ब्रांड दूत

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 03:55 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 03:55 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) ‘सॉक स्ट्रीट’ ने एमएमए (मिश्रित मार्शल आर्ट) एथलीट संग्राम सिंह के साथ मिलकर अपना ‘कम्प्रेशन परफॉर्मेंस गियर’ लांच किया है।

मोजे बनाने वाली कंपनी ‘सॉक स्ट्रीट’ ने दौड़ने और ‘स्ट्रेंथ’ ट्रेनिंग से लेकर फिटनेस जैसी गतिविधियों के लिए इस गियर को डिजाइन किया गया है।

‘फिट इंडिया’ आइकन संग्राम सिंह ने कहा, ‘‘हर एथलीट का सफर अनुशासन, निरंतरता और लगातार बेहतर करने की इच्छा पर टिका होता है। इन सभी चीजों ने कुश्ती और एमएमए में मेरा मार्गदर्शन किया है। सॉक स्ट्रीट का यही फलसफा मुझे व्यक्तिगत लगा। ’’

ब्रांड का कहना है कि यह गियर अलग-अलग तरह की गतिविधियों में आराम, स्थिरता, सहनशक्ति और उबरने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए बनाया गया है।

भाषा नमिता मोना

मोना