CM नीतीश कुमार अपने गृह जिला से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024? सवाल पूछने पर रहे मौन

CM Nitish Kumar will not contest Loksabha election 2024 from his home district seat? remain silent when asked questions

CM नीतीश कुमार अपने गृह जिला से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024? सवाल पूछने पर रहे मौन

Nitish Kumar becomes national president of JDU

Modified Date: May 1, 2023 / 02:22 pm IST
Published Date: April 30, 2023 9:15 pm IST

CM Nitish Kumar will not contest Loksabha election 2024 : पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए सवालों को रविवार को बड़े ही आसानी से टाल गए। जद (यू) नेता नीतीश इस सीट से सांसद और 2005 में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वह बिहार के मुख्यमंत्री बने।

read more : 48MP कैमरा और 12GB RAM वाला Redmi का Note 12R Pro लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेंगे की जबरदस्त फीचर्स

CM Nitish Kumar will not contest Loksabha election 2024 : नीतीश की पार्टी, हालांकि, सीट को बरकरार रखने में सक्षम रही है। मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जो लगातार तीसरी बार अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, ने शनिवार को कहा था कि अगर उनके गुरु मैदान में उतरना चाहते हैं तो वह सीट छोड़ने को तैयार हैं। सांसद के बयान को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर नीतीश ने टालते हुए कहा, ‘‘छोड़िये ना। आप चिंता क्यों करते हैं?’’

read more : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण के मामले पर सुप्रीम राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई आरक्षण पर लगी रोक

CM Nitish Kumar will not contest Loksabha election 2024 : संयोग से, पिछले साल अगस्त में नीतीश के भाजपा छोड़ने के तुरंत बाद, ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि वह उत्तर प्रदेश से सटे फूलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कभी जवाहर लाल नेहरू किया करते थे और यहां के मतदाताओं में बड़ी आबादी कुर्मी जाति की है। लोकसभा चुनाव, 2024 में विपक्ष को एकजुट करके पूर्व सहयोगी भाजपा को हराने की बात करने वाले जद (यू) नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण पर टिप्पणी करने से हिचकते दिखे।

read more : 48MP कैमरा और 12GB RAM वाला Redmi का Note 12R Pro लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेंगे की जबरदस्त फीचर्स

पिछले साल नीतीश के राजग से बाहर होने के परिणामस्वरूप बिहार में सत्ता गंवाने वाली भाजपा नीतीश की राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे कद्दावर विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात करने से भड़की हुई है और उसने स्पष्ट रूप से दावा किया है कि ‘‘2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है।’’ अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार संभालने वाले नीतीश 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के अटकलों पर स्पष्ट कर चुके हें कि उनकी ऐसी कोई ‘‘महत्वाकांक्षा नहीं’ है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years