अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़ीं वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतें: उपेंद्र कुशवाहा
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़ीं वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतें: उपेंद्र कुशवाहा
पटना, एक मई (भाषा) राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इजाफा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण हुआ है और भारत का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
कुशवाहा ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्थिति के कारण यह परिस्थिति पैदा हुई है। भारत का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है और इसकी थोड़ी बहुत मार सबको सहनी पड़ेगी।’’
बिहार में अपराधियों से कथित मुठभेड़ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह पुलिस का दायित्व है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह काम पुलिस का है। पुलिस अपने अनुसार जो सही समझती है, वही कार्रवाई करती है।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उनकी पार्टी के विलय की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने इसे खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह फालतू बात है।’’
अपने बेटे को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
भाषा कैलाश जोहेब
जोहेब

Facebook


