निर्वाचन आयोग मार्च: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल

निर्वाचन आयोग मार्च: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल

निर्वाचन आयोग मार्च: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल
Modified Date: September 25, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: September 25, 2026 2:32 pm IST

पटना, 25 सितंबर (भाषा) बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कथित ‘मनमानी कार्यशैली’ के विरोध में राज्य चुनाव आयोग (ईसी) के कार्यालय तक मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पानी का बौछार किया।

पार्टी कार्यकर्ता चुनावी नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट के बाद प्रस्तावित विरोध मार्च के लिए चुनाव आयोग कार्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर ‘आर ब्लॉक’ चौराहे पर एकत्र हुए थे।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने लगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, “कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें की।”

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाताओं से कहा, “यह स्पष्ट है कि निवार्चन आयोग समझौता कर चुका है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहा है। हमारी पार्टी का रुख साफ है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।”

भाषा कैलाश मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में