Balod Road Accident News Today: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Balod Road Accident News Today: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Balod Road Accident News Today: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Balod Road Accident News Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 25, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: September 25, 2026 1:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को मारी टक्कर
  • हादसे में 2 लोग गंभीर घायल

बालोद: Balod Road Accident News Today छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। (CG Road Accident News) जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Balod Road Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार, मामला पुरूर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि डीजे से भरी वाहन सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

​घटना की सूचना मिलते ही मौ​के पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। हादसा NH30 पर मरकाटोला घाट के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।