बिहार के मधुबनी में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत
बिहार के मधुबनी में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत
मधुबनी, पांच मार्च (भाषा) बिहार के मधुबनी जिले के फुलपारास इलाके में बृहस्पतिवार को एक सड़क दुर्घटना में महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह के समय तब हुई जब लोगों को ले जारी एसयूवी की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
फुलपारास पुलिस थाना प्रभारी विक्रम आचार्य ने बताया, “एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में से दो का इलाज चल रहा है।”
उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा तान्या पवनेश
पवनेश

Facebook


