पटना में एसयूवी की टक्कर से चार घायल, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग

पटना में एसयूवी की टक्कर से चार घायल, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग

पटना में एसयूवी की टक्कर से चार घायल, गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग
Modified Date: January 8, 2026 / 11:42 am IST
Published Date: January 8, 2026 11:42 am IST

पटना, आठ जनवरी (भाषा) पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड के पास बुधवार शाम एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया, “एक एसयूवी ने सड़क के किनारे चल रहे कई राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।”

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले अनुमंडलीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एसयूवी में आग लगा दी, जिसे बाद में दमकल की मदद से बुझाया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन के नंबर, इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में