बिहार के अरवल जिले में डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत

बिहार के अरवल जिले में डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत

बिहार के अरवल जिले में डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत
Modified Date: July 11, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: July 11, 2026 5:15 pm IST

पटना, 11 जुलाई (भाषा) बिहार के अरवल जिले में शनिवार को एक डंपर ट्रक और ऑटोरिक्शा की भिड़त में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर फतेहपुर संडा के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा की डंपर ट्रक से भिड़त हो गई। हादसे में अलवर जिला निवासी राजगीर राम, उनकी पत्नी मनीषा देवी, अमरजीत कुमार और रामदयाल की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि डंपर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में