बिहार में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत

Ads

बिहार में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 5, 2024 / 03:10 PM IST,
    Updated On - August 5, 2024 / 03:10 PM IST

कटिहार, पांच अगस्त (भाषा) बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल के प्रभारी पुलिस अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, सभी मृतक ‘‘सावान सोमवार’’ के पावन अवसर पर गंगा में स्नान करने के लिए एक घाट की ओर जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में से दो स्थानीय थे, जबकि दो अन्य पड़ोसी पूर्णिया जिले से आए थे।’’

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

भाषा सं अनवर पारुल खारी

खारी