Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: मंदिर में मची भगदड़, बिछ गई कई लोगों की लाशें, जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: मंदिर में मची भगदड़, बिछ गई कई लोगों की लाशें, जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: मंदिर में मची भगदड़, बिछ गई कई लोगों की लाशें, जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा

Ashok Dham Temple stampede | Photo Credit: AI

Modified Date: August 17, 2026 / 09:17 am IST
Published Date: August 17, 2026 8:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में भगदड़
  • भगदड़ में 7 लोगों की मौत, 12 घायल
  • पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौजूद

बिहार: Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मच गई। (Lakhisarai temple stampede) इस घटना में 7 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग हिस भगदड़ में घायल हो गए हैं। घटन के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।

Ashok Dham Temple stampede मिली जानकारी के अनुसार, घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। बताया जा रहा है कि हजारों लोग मंदिर की लाइन में खड़े थे, तभी देर रात में इस रास्ते पर बिजली का पोल गिर गया। (temple stampede in Bihar) करेंट के चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।

जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में भगदड़

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस और प्रशासन मौके पर घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों को लाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन वहीं मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।