BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: अशोक मंदिर में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या, सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede/Image Credit: AI

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede/Image Credit: AI

karan nepali
Published: 17 Aug 2026 | 11:44 amModified: 17 Aug 2026 | 11:48 am
HIGHLIGHTS
  1. बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मच गई।
  2. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है।
  3. सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है और मुआवजे का ऐलान भी किया है।

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: बिहार: बिहार के लखीसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सोमवार को लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मच गई। (Lakhisarai temple stampede) इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा लोग इस भगदड़ में घायल हो गए हैं। घटन के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। बताया जा रहा है कि हजारों लोग मंदिर की लाइन में खड़े थे, तभी देर रात में इस रास्ते पर बिजली का पोल गिर गया। (Temple Stampede in Bihar) करेंट के चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।

मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर भगदड़ मामले में 8 लोगों की मौत की खबर पर बिहार सरकार ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. वहीं, घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सीएम सम्राट ने जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "लखीसराय के अशोक धाम में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के उचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। (Temple Stampede in Bihar) ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में भगदड़

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस और प्रशासन मौके पर घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों को लाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन वहीं मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अशोकधाम मंदिर जाने वाले रास्ते पर अफरातफरी के बाद भगदड़ मचने से यह हादसा हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede Update

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm