नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: January 31, 2025 / 01:02 am IST
Published Date: January 31, 2025 1:02 am IST

भागलपुर 30 जनवरी (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि खरीक थानांतर्गत 12 वर्षीय लड़की के साथ से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों सूरज कुमार, गुलशन कुमार और पवन यादव को घटना के महज कुछ घंटे के अंदर नवगछिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज की गई है।

भाषा अनवर

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में