पटना में 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

पटना में 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

पटना में 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त
Modified Date: March 28, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: March 28, 2026 10:18 pm IST

पटना, 28 मार्च (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में लगभग 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आलमगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के जितेंद्र कुमार और जहानाबाद के नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र को लगभग पांच साल पहले लगभग नौ किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था और उस मामले में वह कई महीनों तक जेल में भी रहा।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिकेय शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आलमगंज स्थित एक फ्लैट में छापेमारी में 1.68 किलो ब्राउन शुगर (एक प्रकार का मादक पदार्थ) के साथ नकदी जब्त की गई।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वे रामकृष्ण नगर पुलिस थाना क्षेत्र में किराए के एक कमरे का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में स्मैक बनाने के लिए करते थे।

पुलिस के अनुसार, रामकृष्ण नगर परिसर का इस्तेमाल मादक पदार्थों के उत्पादन के लिए किया जाता था, जबकि आलमगंज स्थित फ्लैट का इस्तेमाल शहर के भीतर मादक पदार्थों के वितरण के लिए किया जाता था।

शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान एक पुलिस अधिकारी का भी नाम सामने आया है। उस अधिकारी के नाम से लगभग 70 लाख रुपये के चेक बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बड़े नेटवर्क को केवल दो व्यक्ति नहीं संचालित कर सकते, इसलिए इस गिरोह के सरगनाओं और वित्तपोषकों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में