बिहार चुनाव में राजग की जीत के लिए कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा से जुटे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

बिहार चुनाव में राजग की जीत के लिए कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा से जुटे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

बिहार चुनाव में राजग की जीत के लिए कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा से जुटे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: October 23, 2025 / 11:00 am IST
Published Date: October 23, 2025 11:00 am IST

पटना, 23 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जनसंपर्क और संवाद से लेकर संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

मोदी ने लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-राजग की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारे कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में डटे हैं। जनसंपर्क और संवाद से लेकर संगठन के हर स्तर पर उनकी भागीदारी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने को लेकर अत्यंत उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी चुनाव से पहले विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के प्रयास में लगे हैं।

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ भाजपा का एक संगठनात्मक अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के बूथ-स्तर के ढांचे को मज़बूत करना और हर बूथ पर चुनावी जीत सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री खुद इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ कर कार्यकर्ताओं से फीडबैक और सलाह लेंगे।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में