नीतीश विधानसभा भंग करने की सिफारिश के लिए अधिकृत किए गए, राज्यपाल से मुलाकात की

नीतीश विधानसभा भंग करने की सिफारिश के लिए अधिकृत किए गए, राज्यपाल से मुलाकात की

नीतीश विधानसभा भंग करने की सिफारिश के लिए अधिकृत किए गए, राज्यपाल से मुलाकात की
Modified Date: November 17, 2025 / 01:01 pm IST
Published Date: November 17, 2025 1:01 pm IST

पटना, 17 नवंबर (भाषा) बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की निवर्तमान सरकार की सोमवार को हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने के लिए ‘अधिकृत किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह बैठक 10 मिनट तक जारी रही।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और उन्हें कैबिनेट के फैसले से अवगत कराया। कुमार 19 नवंबर को निवर्तमान सरकार के मुखिया के तौर पर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।’’

हाल के विधानसभा चुनाव में राजग ने 243 सदस्यीय सदन में 200 से अधिक सीट हासिल कीं, जिसमें भाजपा ने सबसे अधिक 89 सीट जीतीं, जबकि जद(यू) ने 85 सीट जीतीं।

भाषा कैलाश मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में