Nitish Kumar Program Bee Attack | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Nitish Kumar Program Bee Attack बिहार की राजधानी पटना में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झूंड ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। इस बीच मुस्तैद सुरक्षा बलों ने सीएम को वहां से निकाल लिया, लेकिन वहां मौजूद कई लोग मधु मक्खियों के हमले में चपेट में आ गए। अचानक आए मधुमक्खियों से लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।
Nitish Kumar Program Bee Attack आपको बता दें कि बिहार में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आज नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। लेकिन उससे पहले नीतीश कुमार आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और नीतीश कुमार को वहां से सुरक्षित निकाला।
▶️नीतीश कुमार के भीमराव अंबेडकर वाले जयंती कार्यक्रम में मधुमक्खी का हमला
▶️ कई अधिकारियों को मधुमक्खी ने काटा
▶️नीतीश कुमार को अधिकारियों ने किसी तरीके से बचाया
▶️उसके बाद तत्काल तुरंत कार्यक्रम को खत्म कर दिया गया#NitishKumar | Ambedkar Jayanti | #AmbedkarJayanti | Bihar pic.twitter.com/Mefm2M9Tb2— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
आपको बता दें कि बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। अब वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। वे पद से त्याग पत्र देने लोकभवन जाएंगे। जहां राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेगे।