BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar IAS-IPS Transfer: एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई जिलों के एसपी, 12 IAS और 6 IPS अफसर इधर से उधर

एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई जिलों के एसपी, Once again a big administrative surgery, SPs of many districts were changed

MP Transfer News | Source : File Photo

MP Transfer News | Source : File Photo

Deepak Sahu
Published: 20 May 2025 | 4:58 pmModified: 20 May 2025 | 4:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिहार सरकार ने 12 IAS और 6 IPS अधिकारियों का तबादला कर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की।
  2. 36 अनुमंडलों में SDO (अनुमंडल पदाधिकारी) की नई तैनाती की गई है।
  3. IAS टॉपर शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया।

पटनाः Bihar IAS-IPS Transfer:  बिहार सरकार ने अपने प्रशासनिक अमले के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने प्रशासनिक के साथ-साथ पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। यहां एक साथ 12 आईएएस अधिकारी और 6 आईपीएस अधिकारी को इधर से उधर किया गया है। इसके साथ ही 36 अनुमंडल में एसडीओ की तैनाती भी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Read More : NLC India Share: मुनाफे का महा धमाका, नवरत्न कंपनी ने उड़ाए होश, तूफान की रफ्तार से भागा शेयर - NSE: NLCINDIA, BSE: 513683

शैलजा पांडेय बने समस्तीपुर का उप विकास आयुक्त

Bihar IAS-IPS Transfer: सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी टॉपर रहे शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं भागलपुर की नगर आयुक्त डॉ प्रीति को अब जहानाबाद का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं फॉरबिसगंज की एसडीएम शैलजा पांडे को समस्तीपुर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 2021 बैच के आईएस सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर का उप विकास आयुक्त तथा प्रवीण कुमार को बेगूसराय का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग पटना की विशेष कार्य पदाधिकारी गुंजन सिंह भोजपुर का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

Read More : Mumbai Minor Rape Case: नहीं सुनी होगी किसी माँ की ऐसी दरिंदगी की कहानी.. ढाई साल की बेटी का अपने आशिक से कराया रेप

6 IPS अधिकारियों का भी तबादला

इसके अलावा, 6 आईपीएस अधिकारी का भी तबादला किया गया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन-1, जो आर्थिक अपराध इकाई के एसपी के पद पर पटना में तैनात थे। उन्हें राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। वहीं 2012 बैच के अधिकारी राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। राकेश कुमार सिन्हा पहले लोकायुक्त कार्यालय, पटना में एसपी के पद पर तैनात थे। वहीं राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पटना के एसपी पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई, पटना का एसपी बनाया गया है। पंकज कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं। 2016 बैच के अधिकारी अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, ट्रैफिक के पद पर तैनात किया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस बार 12 IAS और 6 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है। साथ ही 36 अनुमंडलों में SDO की नई तैनाती की गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Once again a big administrative surgery, SPs of many districts were changed

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm