Patna Train Delayed: ट्रेन लेट होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखते ही देखते स्टेशन पर मच गया बवाल, पथराव और तोड़फोड़ में कई पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो
Patna Train Delayed: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उस समय बवाल मच गया जब, ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया।
Patna Train Delayed/Photo Credit: Social Media
- मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा किया
- पथराव और तोड़फोड़ में रेल IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए
- स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग का सहारा लिया
Patna Train Delayed: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उस समय बवाल मच गया जब, ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एक IG लेवल के अधिकारी भी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर की कोशिश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज बिहार (Patna Train Delayed) में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों और अभ्यर्थियों ने हंगामा और हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह ट्रेनों की देरी से पहुंचना था, जिससे छात्र और अभ्यर्थी भड़क गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों को रोक दीं और तोड़फोड़ भी की।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Patna Train Delayed पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, फायरिंग की और लाठीचार्ज भी किया। इस घटना में रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। छात्रों का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने परीक्षा को रद्द करने की मांग कर दी। इस घटना के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए और रेल परिचालन प्रभावित हुआ।
पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल की घटना 13 जून 2026 को हुई थी, जब बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों और अभ्यर्थियों ने हंगामा और हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह ट्रेनों की देरी से पहुंचना था, जिससे छात्र और अभ्यर्थी भड़क गए और उन्होंने विरोध… pic.twitter.com/7yGgZgyyXc
— Bhoopesh_Govt_aspirants (@Bhoopesh221) June 14, 2026
बिहार में छात्रों का हंगामा…..🚨
पाटलिपुत्र स्टेशन पर मद्य निषेध परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने बबाल कर दिया।
जिसमें बिहार पुलिस के कई पुलिस कर्मी घायल और ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई।
मौके पर एक IG लेवल के अधिकारी भी घायल बताए जा रहे हैं।
क्या पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन बबाल… pic.twitter.com/ENi9ykY4Th
— Uzma Parveen (@UzmaParveen94) June 14, 2026
पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल 🚨😳
छात्रों और रेलवे पुलिस के बीच जम कर पथराव हुआ, कई ट्रेनों के शीशे तोड़े 😱
बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेन लेट होने और परीक्षा केंद्र दूर होने पर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई,… pic.twitter.com/ZFiEEPjMFc
— Bihari Babu (@ZbnX5n) June 14, 2026
ये भी पढ़ें
- Mangal Gochar 2026: खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, होगी पैसों की बारिश
- Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक होगा धन लाभ, जानें क्या कहते है आपके सितारें
- NEET Papper Leak: फिर से लीक हो गया NEET का पेपर? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र, अब PIB ने बताई पूरी सच्चाई
- शह मात The Big Debate: राष्ट्रगान, राजगीत, मंत्र..नई व्यवस्था..नया सत्र, इस्लामी कोर्ट ने सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति, क्या स्कूलों के परिसर बन जाएंगे सियासी संघर्ष का नया अखाड़ा?
- UP Crime News: यहां के पूर्व विधायक के बेटे ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Facebook


