पटना: Patna Violence News बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक सड़क हादसे में (Bihar Road Accident) युवक के मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साईं भीड़ ने बस को आग लगा दी और हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।
Patna Violence News मिली जानकारी के अनुसार, मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास का है। दरअसल, यहां बड़ी पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद मौत को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही एक पुलिस चेक पोस्ट में भी आगजनी की गई। कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिए गए और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। हंगामे का वीडियो बना रहे पत्रकारों पर भी लोग पथराव किया।
बढ़ते तनाव को देखते हुए कई थानों के पुलिस तैनात हो गए। लेकिन इसके बाद भी भीड़ शांत होने का नाम नहीं लिया और भीड़ ने उन पर पत्थरबाज़ी की। जलती हुई बस को बुझाने के लिए भेजे गए दमकलकर्मियों को भी तनावपूर्ण माहौल और सड़क जाम के कारण मौके तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पटना में भारी बवाल प्रशासन की गाड़ी और बस किया आग के हवाले प्रदर्शनकारी ने
रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई जिसको लेकर प्रदर्शन कर रहे थे
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। pic.twitter.com/iNTvBJwpzs
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) August 7, 2026