Nitish Kumar Resignation News : तय हो गई इस्तीफे की तारीख! इस दिन नीतीश कुमार छोड़ने वाले हैं विधान परिषद की सीट, जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद से इस्तीफा देंगे। 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्हें विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी अनिवार्य है।

Nitish Kumar Resignation News : तय हो गई इस्तीफे की तारीख! इस दिन नीतीश कुमार छोड़ने वाले हैं विधान परिषद की सीट, जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला

Nitish Kumar Resignation News / Image Source : FILE

Modified Date: March 27, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: March 27, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सांसद चुने गए थे और 30 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा देंगे।
  • संवैधानिक नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता।
  • इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री पद की राजनीति और दिल्ली में सक्रिय होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

पटना: Nitish Kumar Resignation News  बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 30 मार्च को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा देने जा रहे हैं। 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्हें 14 दिनों के भीतर एक सदन की सदस्यता छोड़नी अनिवार्य है। नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही उनके बिहार के मुख्यमंत्री पद से विदाई और दिल्ली की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Nitish Kumar Rajya Sabha Member  30 मार्च को ही क्यों देने वाले है इस्तीफा ?

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सांसद चुने गए थे, जिसकी 14 दिनों की समय सीमा 30 मार्च को समाप्त हो रही है। बता दें की बिहार विधानमंडल में 29 मार्च तक अवकाश है, इसलिए सदन की कार्यवाही शुरू होते ही 30 मार्च को वे अपना औपचारिक त्यागपत्र विधान परिषद के सभापति को सौंपेंगे।

CM Nitish Kumar Resigns बिना विधायक (MLA) बने बिहार पर किया राज

नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की सत्ता संभाली, लेकिन वे कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़े। साल 2004 में आखिरी बार नालंदा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से वह लगातार विधान परिषदके रास्ते ही सदन का हिस्सा रहे और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते रहे। फ़िलहाल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी और राज्य की राजनीति में क्या बड़ा बदलाव आएगा, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़े :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.