Bihar Assembly Election Result
पटना: Bihar Assembly Election Result बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। छह घंटे की मतगणना के बाद दोपहर 2 बजे तक एनडीए 201 सीटों पर आगे चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी 91 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच पीएम मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि एनडीए खेमे में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब अधिकारिक नतीजों का इंतज़ार है। भाजपा और जद(यू) के गठबंधन की बढ़त के बाद दोनों पार्टियों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं।
नीतीश कुमार ने पिछले दो दशक में बिहार का नेतृत्व किया है। उन्हें ‘सुशासन बाबू’ के नाम से भी जाना जाता है। इस चुनाव को उनके लिए जनता के विश्वास और राजनीतिक स्थिरता की कसौटी माना जा रहा था। पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने इस बार चुनाव में एक मजबूत और समन्वित गठबंधन दिखाया। उनके संयुक्त प्रचार ने विकास, बुनियादी ढांचे, सामाजिक योजनाओं और प्रशासनिक स्थिरता पर जोर दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए ऐतिहासिक विक्ट्री की ओर बढ़ रही है। अभी तक आए रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से 198 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है जबकि महागठबंधन 39 सीटों तक सिमटता हुआ दिखाई दे रहा है। इन शानदार रुझानों के बाद देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कई जगहों पर आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़े और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।