Bihar Minor Rape News: 10 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, महिलाओं ने भी दिया आरोपियों का साथ
Bihar Minor Rape News: मुजफ्फरपुर जिले में दो पुरुषों ने कथित तौर पर 10 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया।
Bihar Minor Rape News/Image Source: symbolic
- मुजफ्फरपुर जिले में 10 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया।
- इस वारदात में महिलाओं ने भी आरोपियों का साथ दिया है।
- पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
Bihar Minor Rape News: मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो पुरुषों ने कथित तौर पर 10 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की के मोहल्ले की दो महिलाएं उसे एक अन्य महिला के घर ले गईं और वहां दो पुरुषों को बुलाया जिन्होंने कथित तौर पर शुक्रवार रात को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार
नगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि “मिठनपुरा पुलिस को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार की सूचना मिली। (Bihar Minor Rape News) पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कार्यवाही जारी है।”
नाबालिग का इलाज जारी
Bihar Minor Rape News: उन्होंने बताया कि पीड़ित का मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज चल रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है। (Bihar Minor Rape News) पीड़ित के परिवार के एक सदस्य ने बताया, “(वारदात के बाद) आरोपी महिलाओं ने लड़की को घर पर छोड़ दिया, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो पूछे जाने पर उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई।”
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bhind Crime News : बहन के देवर से था इश्क! पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची ऐसी खौफनाक साज़िश, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश
- Bhopal AIIMS Viral Video: AIIMS अस्पताल के NICU में घूमते दिखे चूहे, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, प्रबंधन ने उठाया ये बड़ा कदम
- Diesel Export Charges Hike: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 36 रुपए तक बढ़ा दिए ये चार्ज, जानिए आप पर होगा कितना असर?

Facebook


