khesari Lal Yadav : “अच्छा हुआ मैं हार गया…” चुनाव के 3 महीने बाद छपरा पहुंचे खेसारी लाल यादव ने क्यों कही ये बात? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Ads

खेसारी लाल यादव छपरा पहुंचे, शादी में गाए और चुनाव हार पर बोले—“अब मैं आज़ाद हूँ।” उन्होंने राजनीति से दूरी और गरीब बेटियों की मदद करने का संकल्प लिया।

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 11:41 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 11:45 PM IST

khesari Lal Yadav / IMAGE SOURCE : X

HIGHLIGHTS
  • चुनाव के तीन महीने बाद खेसारी लाल यादव पहुंचे छपरा
  • शादी समारोह में गानों और मज़ेदार बातों से जीता दिल
  • हार पर बोले— “अच्छा हुआ जो मैं हार गया, अब मैं आज़ाद हूँ”

छपरा : Khesari Lal Yadav भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव चुनाव खत्म होने के तीन महीने बाद अपने घर छपरा पहुंचे। यहाँ वह एक शादी में शामिल होने आए थे। मंच पर चढ़ते ही उन्होंने अपने गानों से सबका मनोरंजन किया और राजनीति से लेकर अपनी हार तक पर दिल खोलकर बात की। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने विरोधियों पर निशाना भी साधा है।

Khesari Lal Yadav अच्छा हुआ जो मैं हार गया, अब मैं आजाद हूँ

खेसारी ने बहुत इमोशनल होकर बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी कृति को बताया कि वह गरीब लोगों को बाइक गिफ्ट कर रहे हैं, तो उनकी बेटी ने उन्हें गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि “मदद करने के लिए नेता बनना जरूरी नहीं है, बस दिल में हिम्मत होनी चाहिए।” खेसारी ने छपरा चुनाव में मिली हार पर कहा कि अच्छा हुआ जो मैं हार गया, अब मैं आजाद हूँ और बिना किसी रोक-टोक के अपने लोगों की सेवा कर सकता हूँ। उन्होंने यह भी वादा किया कि जब उनका नया घर बनेगा, तो वे गरीब बहनों की शादी का पूरा खर्च खुद उठाएंगे।

Khesari Lal Yadav भविष्य में नेता बनने की नहीं है इच्छा

खेसारी लाल यादव ने साफ कर दिया कि अब उन्हें भविष्य में नेता बनने की कोई इच्छा नहीं है। वह चाहते हैं कि भगवान उन्हें इतना काबिल बनाए कि वे बिहार की हर गरीब बेटी का कन्यादान कर सकें। उनके इस सादगी भरे अंदाज और नेक सोच ने लोगों का दिल जीत लिया है। चुनाव हारने के बाद भी खेसारी का जलवा कम नहीं हुआ है और वह अब पूरी तरह से अपने संगीत और समाज सेवा पर ध्यान देना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

 

खेसारी लाल यादव छपरा क्यों पहुंचे थे?

खेसारी लाल यादव छपरा एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मंच पर अपने गानों से लोगों का मनोरंजन भी किया।

चुनाव में हार को लेकर खेसारी लाल यादव ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि “अच्छा हुआ जो मैं हार गया, अब मैं आज़ाद हूँ” और अब बिना किसी राजनीतिक बंधन के लोगों की मदद कर सकते हैं।

क्या खेसारी लाल यादव भविष्य में राजनीति में वापसी करेंगे?

नहीं, खेसारी लाल यादव ने साफ कहा है कि अब उनकी भविष्य में नेता बनने की कोई इच्छा नहीं है और वे समाज सेवा व संगीत पर ही ध्यान देना चाहते हैं।