बिहार में में वज्रपात, आंधी-तूफान और पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत
बिहार में में वज्रपात, आंधी-तूफान और पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत
पटना, आठ मई (भाषा) बिहार में शुक्रवार को वज्रपात, आंधी-तूफान और पेड़ गिरने की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, वज्रपात की घटनाओं में भोजपुर, पटना, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
बयान के मुताबिक आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान पेड़ गिरने से पटना में दो तथा वैशाली में एक व्यक्ति की जान चली गई।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का पालन करें तथा सुरक्षित स्थानों और घरों में ही रहें।
भाषा कैलाश
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


