Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार ने बढ़ाया हाथ, अब उत्तर प्रदेश के 54 जवान संभालेंगे मोर्चा

Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार ने बढ़ाया हाथ, अब उत्तर प्रदेश के 54 जवान संभालेंगे मोर्चा

Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार ने बढ़ाया हाथ, अब उत्तर प्रदेश के 54 जवान संभालेंगे मोर्चा

Nepal Flood News | Photo Credit: AI

Modified Date: August 27, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: August 27, 2026 8:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेपाल में बाढ़ का कहर
  • यूपी सरकार ने भेजी SDRF की टीम
  • 54 जवान संभालेंगे मोर्चा

लखनऊ: Nepal Flood News नेपाल में आई बाढ़ और उससे पैदा हुई स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार हालात पर नजर रख रही है। नेपाल में फंसे और बाढ़ से प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए सरकार ने राहत और बचाव की तैयारी तेज कर दी है। नेपाल में राहत और बचाव अभियान के लिए SDRF की एक प्लाटून भेजी गई है। इसमें 32 जवान शामिल हैं, जो मौके पर राहत और बचाव के काम में जुटे हैं।

Nepal Flood News इसके अलावा PAC की 26वीं बटालियन के 22 जवानों को भी नेपाल भेजा गया है. राहत और बचाव के लिए मौके पर चार रबर बोट भी मौजूद हैं। सरकार की ओर से अतिरिक्त SDRF प्लाटून के साथ एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है। नेपाल के सिंधुरिया में राहत और बचाव अभियान की तैयारी की जा रही है।

नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों के परिजन मदद और जानकारी के लिए 1070 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से भी जरूरी सूचना जारी की गई है। लखनऊ स्थित राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल की सीमा से लगे यूपी के जिलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नेपाल में आई बाढ़ और वहां पैदा हुई त्रासदी को लेकर यूपी सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और जरूरत के अनुसार राहत-बचाव के कदम उठाए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।