बिहार में अल्पसंख्यक कार्य विभाग के ‘चिंतन शिविर’ का रीजीजू ने किया उद्घाटन

बिहार में अल्पसंख्यक कार्य विभाग के ‘चिंतन शिविर’ का रीजीजू ने किया उद्घाटन

बिहार में अल्पसंख्यक कार्य विभाग के ‘चिंतन शिविर’ का रीजीजू ने किया उद्घाटन
Modified Date: February 19, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: February 19, 2026 8:52 pm IST

पटना, 19 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में अल्पसंख्यक कार्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का उद्घाटन किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन की उपस्थिति में रीजीजू ने हज यात्रा पर जाने वाले मुसलमानों के लिए ‘हज रिस्ट बैंड’ और ‘हज सुविधा ऐप’ सहित विभाग के एआई चैटबॉट जैसी कई सुविधाओं की शुरुआत की।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू ने मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम’ (पीएमजेवीके) योजना के तहत ‘निगरानी ऐप’ भी लॉन्च किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन केंद्र और राज्यों के अधिकारियों को एक मंच पर लाकर ‘‘अल्पसंख्यक कल्याण एवं सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए नीति आधारित रूपरेखा’’ पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से किया गया है।

भाषा कैलाश

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में