BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Tej Pratap and Anushka Yadav: ‘बहकावे में आकर परिवार को न करें बर्बाद’.. तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड के भाई ने लालू को दी सलाह, कहा- ‘बहन के सम्मान पर हमला करने वालों..

‘बहकावे में आकर परिवार को न करें बर्बाद’.. Tej Pratap and Anushka Yadav: Tej Pratap’s girlfriend’s brother reacted on his sister’s relationship

Tej Pratap and Anushka Yadav: ‘बहकावे में आकर परिवार को न करें बर्बाद’.. तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड के भाई ने लालू को दी सलाह, कहा- ‘बहन के सम्मान पर हमला करने वालों..
Deepak Sahu
Published: 27 May 2025 | 6:31 pmModified: 27 May 2025 | 6:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. लालू ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, रिश्ते के खुलासे के बाद विवाद गहराया।
  2. अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव का बयान, बहन की प्राइवेसी और सम्मान की बात की।
  3. संपत्ति और मुकदमे की जांच की मांग, कहा- भगवान की लाठी में आवाज नहीं, दर्द है।

पटनाः Tej Pratap and Anushka Yadav: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे और RJD विधायक तेज प्रताप के अपने रिश्ते को लेकर खुलासे के बाद परिवार कलह तो शुरू हो ही गई है। साथ ही साथ इस पर सियासत भी खूब हो रही है। लालू यादव ने तेज प्रताप को अपने पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। वहीं अब तेज प्रताप के कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के परिवार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Read More : ITR filing Deadline Extend: टैक्स पेयर्स के लिए जरूरी खबर, आयकर विभाग ने बढ़ाई ITR रिटर्न फाइल करने की तारीख, अब इस दिन तक कर सकेंगे दाखिल 

Tej Pratap and Anushka Yadav: आकाश यादव ने कहा कि हमारी बहन है हमारी छोटी बहन है और जो भी प्रकरण हुआ, जो भी कुछ हुआ उन तमाम चीजों को देखते हुए इतना कहेंगे की वह प्राइवेसी है एक लड़का और एक लड़की का विषय है। एक लड़का और लड़की इस विषय पर बोले तो ज्यादा बेहतर होगा। हमारा इस विषय में बस एक ही चीज है कि हमारी बहन के मान सम्मान पर जो लगातार हमला किया जा रहा था। उनको हमें जवाब देना है। आकाश पर लगे संपत्ति के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जिसने कहा है उसकी संपत्ति की जांच की मांग करते हैं और मेरी संपत्ति की जांच की मांग करते हैं। यह भी मांग करते हैं किस पर कितना केस कितने मुकदमे और किस तरह का मुकदमे दर्ज हैं और ऐसे जो लोग कह रहे हैं उनको भगवान से डरने की जरूरत है। भगवान के लाठी में आवाज नहीं है, दर्द है, दर्द मिलेगा।

Read More : MP Indore News: हनीमून मनाने गया नव दंपति रहस्यमयी तरीके से लापता, शिलांग की गहरी खाई में मिली स्कूटी, 15 दिन पहले हुई थी शादी

वायरल हुई तस्वीर पर बोलते हुए आकाश ने कहा कि जिन्होंने किया वह इस पर ज्यादा अच्छे से बोलेंगे। उनका क्या रिश्ता है? वह ज्यादा अच्छे से बोलगी। उसे फोटो में जो लड़का है, उनके पिताजी लालू यादव जी, उनके भाई ने अपना पक्ष रख दिया है। उसे तस्वीर में जो लड़की है, वह मेरी बहन है... मैंने अपना पक्ष रख दिया। अब आगे जैसा वो लोग सवाल खोजेंगे वैसा हम लोग जवाब ही देंगे।

'बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें'

आकाश ने राजद प्रमुख से अपील करते हुए कहा, मैं लालू प्रसाद यादव से कहना चाहूंगा कि किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें। बाहरी लोग आपके घर में घुस आए हैं और आपके परिवार को खत्म करने का काम कर रहे हैं। नतीजा आपके सामने है। जो आदमी अपने भाई को सीएम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था, उसे अब पार्टी से निकाल दिया गया है। आकाश यादव ने कहा कि हम संपत्ति की जांच मांग करते हैं। किस पर कितने मुकदमे दर्ज हैं। भगवान की लाठी में आवाज नहीं दर्द है। दर्द मिलेगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: तेज प्रताप द्वारा अपने कथित रिश्ते को सार्वजनिक करने और पारिवारिक मतभेद के कारण लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Tej Pratap and Anushka Yadav: Tej Pratap's girlfriend's brother reacted on his sister's relationship

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm