Tej Pratap Yadav Arrested: 14 दिन की रिमांड पर पूर्व सीएम का बेटा, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह?

Ads

Tej Pratap Yadav Arrested: 14 दिन की रिमांड पर पूर्व सीएम का बेटा, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह?

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 08:19 AM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 08:20 AM IST

Tej Pratap Yadav Arrested: 14 दिन की रिमांड पर पूर्व सीएम का बेटा, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह? /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बिहार बंद के दौरान पुलिस ने तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया
  • कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया
  • NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई हुई

पटना। Tej Pratap Yadav Arrested: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान अचानक पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद अब पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम पुलिस ने उन्हें पटना के सिटी सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा ले जाए जाने से पहले वाहन का दरवाजा पकड़े यादव ने कहा, ‘‘हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हूं।’’

 

कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Tej Pratap Yadav Arrested सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नीट पेपर लीककेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया था। इस दौरान पटना के प्रदर्शन में तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है। कोर्ट ने पेशी के बाद तेज प्रताप को बड़ा झटका देते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रदर्शन और पथराव के बाद हुई कार्रवाई

Tej Pratap Yadav Arrested शनिवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया था। सुबह तेज प्रताप गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास एक प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। वे कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्रों के साथ प्रदर्शन में भी शामिल रहे। देखते ही देखते उग्र भीड़ और पुलिस के बीच झड़प और पथराव हो गई, जिसके बाद माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

 

ये भी पढ़ें

तेज प्रताप यादव को क्यों गिरफ्तार किया गया?

बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, झड़प और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

तेज प्रताप यादव को कितने दिनों की न्यायिक हिरासत मिली है?

कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

बिहार बंद किस मुद्दे पर बुलाया गया था?

छात्र संगठनों ने NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और कथित लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया था।

गिरफ्तारी कहां से हुई?

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार देर शाम पटना के सिटी सेंट्रल मॉल क्षेत्र से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ था?

गांधी मैदान के पास प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प व पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।