बिहार के समस्तीपुर में कुएं में एक ही परिवार के तीन बच्चे मृत मिले

Ads

बिहार के समस्तीपुर में कुएं में एक ही परिवार के तीन बच्चे मृत मिले

  •  
  • Publish Date - February 23, 2025 / 10:28 PM IST,
    Updated On - February 23, 2025 / 10:28 PM IST

समस्तीपुर (बिहार), 23 फरवरी (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार को एक कुएं से एक ही परिवार के तीन बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि ये बच्चे कथित तौर पर लापता थे।

मृतक चकमेहशी निवासी चंदन महत्था के बच्चे थे और उनकी पहचान तरुण कुमार (6), तान्या कुमारी (4.5) व तनिष्क (2.5) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘महत्था ने शनिवार को अपने तीन बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस ने एक टीम बनाई और बच्चों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में उनके शव उनके घर के पास एक कुएं से बरामद किए गए।’

इसमें कहा गया है कि बच्चों को किसी ने कुएं में फेंका होगा। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इसके पीछे पारिवारिक विवाद है।

आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश