भदोही में पांच करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा नष्ट किया गया

Ads

भदोही में पांच करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा नष्ट किया गया

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 12:31 AM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 12:31 AM IST

भदोही (उप्र), 24 जून (भाषा) भदोही जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत जब्त किया गया पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक हजार किलोग्राम से ज्यादा वजन का गांजा बुधवार को नष्ट कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ दर्ज 11 मामलों में ज़ब्त किए गए 1067 किलोग्राम गांजे को प्रयागराज जिले की संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एक इंसीनरेटर (कचरा जलाने वाली मशीन) के जरिए नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थ की कीमत पांच करोड़ 38 लाख 40 हजार रुपये थी।

त्यागी ने बताया कि यह कार्रवाई ज़िला मादक पदार्थ निपटान कमेटी की मौजूदगी में तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब