Sarpanch Monthly Salary Hike Order || Image- AI Generated File
बठिंडा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरपंचों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से गांवों के सरपंचों का मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया जाएगा। (Sarpanch Monthly Salary Hike Order) बठिंडा में आयोजित ‘सरपंच मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरपंच अपने गांवों के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसे में उनका मानदेय बढ़ाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई राशि से सरपंचों को अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण करने में मदद मिलेगी और वे गांवों के विकास कार्यों में और अधिक समर्पण के साथ काम कर सकेंगे।
भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारें सरपंचों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकीं। लेकिन उनकी सरकार ने पहले मानदेय का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया और अब इसे पांच गुना बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की प्रगति गांवों के विकास पर निर्भर करती है। (Sarpanch Monthly Salary Hike Order) उन्होंने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सरकारी धन का पारदर्शी और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार नीतियां बनाती है, लेकिन सरपंच और पंच यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका लाभ लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों से गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत पंचायतें और विकसित गांव ही पंजाब को आगे बढ़ाने का आधार बनेंगे।
Punjab CM Bhagwant Mann announces a ₹10,000 per month salary for Sarpanches across Punjab, effective from August 15 this year. pic.twitter.com/dY92b337WE
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) June 24, 2026
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास जारी
पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई
ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया
बंगाल : संपत्ति हड़पने के मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक अतिन घोष और बेटी पर मुकदमा
अमेजन के सीईओ जेसी भारत यात्रा पर, 300 से अधिक शहरों में ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार की योजना