Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026: योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में UP बन रहा कॉर्पोरेट हब.. मिला 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव, कई MoU भी

Ads

Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026: बेंगलुरु रोडशो में उत्तर प्रदेश को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 12:01 AM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 12:02 AM IST

Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026 || Invest UP File

HIGHLIGHTS
  • • यूपी को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले।
  • • 15 से अधिक कंपनियों ने निवेश के लिए रुचि दिखाई।
  • • GCC, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक पार्कों पर विशेष फोकस रहा।

बेंगलुरु: उत्तर प्रदेश को बेंगलुरु में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026’ के दौरान 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। (Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 15 से ज्यादा कंपनियों ने औद्योगिक पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निवेश की रुचि दिखाई। इस दौरान कई कंपनियों के साथ एमओयू भी किए गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें किन संस्थानों/कंपनियों ने दिखाई रुचि

रोड शो में सबसे बड़े निवेश प्रस्ताव रियल एस्टेट और बिजनेस पार्क क्षेत्र से आए। ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन ने 10,000 करोड़ रुपये, प्रेस्टिज ग्रुप ने 15,000 करोड़ रुपये, जबकि एम्बेसी ग्रुप और माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट ने 5,000-5,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए। सत्वा ग्रुप ने 4,000 करोड़ रुपये निवेश की इच्छा जताई, वहीं श्रीराम प्रॉपर्टीज ने औद्योगिक और बिजनेस पार्क विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, एऑन, मेटलाइफ और टेबल स्पेस जैसी कंपनियों ने भी राज्य के साथ समझौता ज्ञापन किए। (Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026) वहीं टीमलीज सर्विसेज ने प्रतिभा विकास और रोजगार कौशल बढ़ाने के लिए एक गैर-वित्तीय समझौता किया।

“राज्य में 500 GCC इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य” : CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्ष 2031 तक 4 करोड़ वर्ग फुट ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस विकसित करने और 500 GCC इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य हर साल करीब 2 लाख STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) स्नातक तैयार करता है और एआई, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा तथा क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

राज्य सरकार अब प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आकर्षित करने पर भी विशेष फोकस कर रही है। रोड शो में शहरी बुनियादी ढांचे, आईटी एवं आईटीईएस, उभरती तकनीकों और विदेशी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। (Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026) सरकार का मानना है कि ये निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को विनिर्माण, तकनीक और ज्ञान आधारित उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास जारी

पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

बंगाल : संपत्ति हड़पने के मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक अतिन घोष और बेटी पर मुकदमा

अमेजन के सीईओ जेसी भारत यात्रा पर, 300 से अधिक शहरों में ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार की योजना

प्रश्न: उत्तर प्रदेश को रोडशो में कितने निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए?

उत्तर: राज्य को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

प्रश्न: सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव किस कंपनी ने दिया?

उत्तर: प्रेस्टिज ग्रुप ने 15,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है।

प्रश्न: यूपी सरकार GCC क्षेत्र में क्या लक्ष्य लेकर चल रही है?

उत्तर: वर्ष 2031 तक 500 GCC इकाइयां और 4 करोड़ वर्गफुट कार्यालय क्षेत्र विकसित करना।