BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Teacher Transfer News: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 31 हजार से ज्यादा शिक्षक इधर से उधर, इस वजह से किया गया फेरबदल

शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 31 हजार से ज्यादा शिक्षक इधर से उधर, Transfer orders issued for more than 31 thousand teachers

Teacher Transfer News: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 31 हजार से ज्यादा शिक्षक इधर से उधर, इस वजह से किया गया फेरबदल
Deepak Sahu
Published: 25 Aug 2025 | 4:06 pmModified: 26 Aug 2025 | 12:10 am

पटना। Teacher Transfer News: बिहार शिक्षा विभाग ने पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को राज्य भर के 9,017 शिक्षकों का तबादला किया। इससे पहले तीन चरणों में 11 अगस्त तक 23,578 शिक्षकों का ट्रांसफर हो चुका था। अब चौथे चरण में हुए तबादलों के साथ यह संख्या बढ़कर 31,115 तक पहुंच गई है।

Read More : IPS Anish Dayal: नक्सलवाद को खत्म करने का जिम्मा इस IPS के कंधो पर.. पीएम मोदी की टीम में किये गए शामिल, जानें इनके बारें में

Teacher Transfer News: मिली जानकारी के अनुसार यह तबादले पारस्परिक (म्यूचुअल) आधार पर किए गए हैं, जिसमें समान कोटि और एक ही विषय के शिक्षक एक-दूसरे की जगह पर स्थानांतरित हुए हैं। इस प्रक्रिया में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों ने इस तबादले के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन किया था। शिक्षा विभाग ने 26 जून को इस संबंध में आदेश जारी किया था, जिसमें अधिकतम 10 शिक्षकों का समूह बनाकर आपसी सहमति से तबादले की अनुमति दी गई थी।

Read More : Harda Bus Accident: हाईवे पर गड्ढों से बचते हुए पलटी यात्री बस, मच गई चीख-पुकार, 12 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

इस प्रणाली के अंतर्गत शिक्षकों को स्थानांतरण के साथ-साथ अपने पसंद के विद्यालय चुनने का अवसर भी दिया गया। ई-शिक्षा कोष पोर्टल 10 जुलाई से पूरे जुलाई माह तक खुला रहा। बाद में 6 अगस्त से एक बार फिर पोर्टल को खोला गया, जिससे और भी शिक्षक इस सुविधा का लाभ ले सकें।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Transfer orders issued for more than 31 thousand teachers

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm
बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

30 Sept 2026 | 7:49 pm
गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

30 Sept 2026 | 6:43 pm