पटना में विवाह समारोह में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

पटना में विवाह समारोह में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

पटना में विवाह समारोह में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या
Modified Date: February 23, 2026 / 01:16 am IST
Published Date: February 23, 2026 1:16 am IST

पटना, 22 फरवरी (भाषा) पटना जिले के एक गांव में रविवार देर शाम विवाह समारोह में अज्ञात हमलावरों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि 25 से 27 वर्ष के मनजीत कुमार और मनीष कुमार की हत्या पुराने विवाद के कारण की गई।

यह घटना गोपालपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले शाहपुर गांव में हुई।

पटना पूर्व के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने पत्रकारों को बताया, ‘पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे की शादी के रिसेप्शन में कुछ अज्ञात लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में