Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, इतने लोगों की मौत

राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, Raipur News: Road Accident in Vidhan Sabha Thana Area

Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, इतने लोगों की मौत
Modified Date: February 23, 2026 / 12:24 am IST
Published Date: February 22, 2026 8:48 pm IST

रायपुरः Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है। यहां धान से लदा हुआ ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत की हो गई। तीनों मृतक रायपुर जिले के ही तिल्दा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Raipur Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

देखें वीडियो

यह भी पढेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।