Wife Affair with Lover | Photo Credit: IBC24
रोहतास: Wife Affair with Lover बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने ही पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी। पूरे गांव में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीणा इकट्ठा हो गए। जिसके बाद रातभर यहां पंचायत और हंगामे का दौर चलता रहा।
Bihar Love Affair News मिली जानकारी के अनुसार, मामला रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक महिला की शादी जून 2021 में नटवार थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे। यहां पति का दोस्त भी नजदीक में रहता था और उसका घर पर आना जाना था। इसी बीच महिला और पति के दोस्त के बीज नजदीकियां बढ़ीं।
जिसके बाद होली के त्योहार में महिला अपने पति के साथ गांव आ गई। जिसके कुछ दिन बाद पति किसी काम से गुजरात चल गया। इसी दौरान पति का दोस्त भी महिला से मिलने के लिए दिल्ली से गांव आ गया। जहां महिला के परिजनों ने युवक और महिला को आपत्तिजनक हालत में देख लिए। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और रात में भी गांव में पंचायत बैठाया गया। फिर गांववालों ने दोनों को हनुमान मंदिर में ले जाया और दोनों की शादी करा दी।
इस दौरान ग्रामीणों ने युवक की पिटाई भी कर दी। जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे दिनारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। प्रेमी युवक ने यह भी बताया कि उसके दोस्त ने किसी मामले को लेकर पहले उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। उसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया। फिलहाल यह अनोखा मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे दोस्ती में विश्वासघात और रिश्तों के टूटते भरोसे से जोड़कर देख रहे हैं।